School Closed 2023: स्कूल की छुट्टी का जिक्र आते ही बच्चों के चेहरे खिल जाते हैं। ऐसे में लंबी छुट्टी का आदेश आ जाए तो बच्चों के साथ साथ पैरेंट्स भी घूमने का प्लान बना लेते हैं। बता दें कि ओडिशा सरकार ने अक्टूबर में 10 दिन के लिए स्कूलों में छुट्टियां घोषित की हैं। ओडिशा सरकार ने दशहर और दुर्गा पूजा (Dussehra School Holiday) के चलते 20 से 29 अक्टूबर तक स्कूल बंद रखने का आदेश दिया है। जारी आदेश के अनुसार राज्य में 20 से 29 अक्टूबर तक विद्यालयों में अवकाश रहेगा।
School Holiday on Dussehra
ओडिशा स्कूल एवं शिक्षा विभाग की ओर से आदेश के मुताबिक 20 से 29 अक्टूबर तक (इसमें 2 रविवार भी शामिल हैं) राज्य के सभी प्रारंभिक एवं सेकंडरी स्कूल बंद रहेंगे। ऐसे में राज्य में 30 अक्टूबर से ही स्कूल खोले जाएंगे। जारी किया गया है, जिसमें सभी जिला एवं ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों से इस संबंध में जरूरी कदम उठाने के लिए कहा गया है। सरकार की ओर से साफ कहा गया है कि इस आदेश के पालन में लापरवाही ना बरती जाए।
UP School Closed: यूपी में दशहरा की छुट्टी
उत्तर प्रदेश में भी दशहरे पर अवकाश रहेगा। इस साल दशहरा का त्योहार 24 अक्टूबर को मनाया जाएगा। वहीं यूपी के स्कूलों 28 व 29 अक्टूबर को स्कूल बंद रहेंगे। राज्य सरकार ने 35 जिलों में के सभी प्राइवेट व सरकारी स्कूल बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं। इन 2 दिनों में प्रदेश में प्रारंभिक पात्रता परीक्षा का आय़ोजन कराया जाएगा।
Chhattisgarh School holiday
छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि दशहरा पर 23 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक छुट्टी रहेगी। इसके बाद नवंबर में दिवाली पर 11 से 16 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।
